ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / भीषण गर्मी की वजह से दो दर्जन छात्र-छात्राएं हुए बेहोश, क्लास में क्षमता...

भीषण गर्मी की वजह से दो दर्जन छात्र-छात्राएं हुए बेहोश, क्लास में क्षमता से अधिक थे बच्चे, गंभीर हालत में 5 GMCH रेफर

18-Jul-2024 02:47 PM

By First Bihar

BETTIAH: बेतिया के बैरिया में भीषण गर्मी की वजह से 20 छात्र-छात्राएं बेहोश  हो गए। इस दौरान स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। आनन-फानन में सभी बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बैरिया में भर्ती कराया गया। छात्रों के बेहोश होने की सूचना पर परिजन स्कूल पहुंचे और हंगामा मचाने लगे। कुछ छात्राओं को बेतिया GMCH अस्पताल रेफर किया गया है। 


मामला बैरिया बाजार स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय का है। बताया जाता है कि सभी छात्र-छात्राएं रोजाना की तरह अपने विद्यालय में पढ़ाई कर रहे थे तभी अचानक 20 छात्र-छात्राओं को बेचैनी होने लगी। कुछ छात्र स्कूल में बेहोश होने लगे। आनन-फानन में शिक्षक ने सभी छात्रों को बैरिया स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने कुछ छात्रों को प्राथमिक उपचार कर उनके अभिभावक के साथ घर भेज दिया गया। 


वहीं 5 छात्राओं की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। सूचना पर जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण जीएमसीएच अस्पताल में पहुंचकर छात्राओं का हाल जाना। सभी छात्राओं का इलाज जारी है। इलाजरत छात्राओं में कोमल कुमारी,सुन्दरी कुमारी, पुष्पा कुमारी, ज्योति कुमारी,पुजा कुमारी शामिल हैं। इधर स्कूल के प्रधानाध्यापक उत्तम कुमार राय ने बताया कि स्कूल में क्षमता से अधिक बच्चे हैं जिसके कारण उन्हें बैठने में परेशानी हो रही है। ऊपर से भीषण गर्मी ने परेशानी और बढा दी है। 

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट news imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews image

news image