दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
09-Jul-2020 02:01 PM
By ASMIT
PATNA : यूजीसी ने पूरे देश में उच्च शिक्षा के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं अनिवार्य रूप से आयोजित करवाने की गाइड लाइन जारी की है. जिसके बाद छात्र संगठन एनएसयूआई यूजीसी की गाइड लाइन के विरोध में उतर गया है.
एनएसयूआई छात्र संगठन की ओर से गुरुवार को सदाकत आश्रम के के मुख्य गेट पर विरोध प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन के दौरान यूजीसी और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. वहीं एनएसयूआई छात्र संगठन ने अनोखे तरीके से विरोध जताया. छात्र संगठन अपने साथ भैंस लेकर आए थे.
भैंस के आगे बीन बजाकर उन्होंने विरोध प्रकट किया. छात्रों का कहना है कि कोरोना का कहर देश में तेजी से बढ़ रहा है और इंडिया ग्लोबल तौर पर तीसरे नंबर पर आ गया है. ऐसे में परीक्षा लेना उनके जान के साथ खिलवाड़ है. छात्रों ने यूजीसी को भैंस की तरह बताते हुए कहा कि कोरोना तेजी से बढ़ रहा है और ये अभी तक अंधी बनी हुई है.
वहीं प्रदर्शन कर रहे छात्र संगठन ने कहा कि यूजीसी को छात्रों के स्वास्थ्य से कोई लेना देना नहीं है.वर्तमान दौर में कोरोना का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है, ऐसे में यूजीसी द्वारा परीक्षाओं के आयोजन को लेकर लिया गया फैसला छात्र हित में नहीं है. अगर यूजीसी अपने इस फैसले को नहीं बदलती है तो एनएसयूआई की ओर से पूरे देश में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा.