ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बिहार: हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद भी 4 दिन तक नहीं लिया...

बिहार: हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद भी 4 दिन तक नहीं लिया सैंपल, मरने के बाद शख्स निकला कोरोना पॉजिटिव

20-Jul-2020 09:28 AM

BHAGALPUR: कोरोना संकट में बिहार के सरकारी हॉस्पिटल की लापरवाही के कारण कई लोगों की मौत हो रही है. हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना संदिग्ध का चार  दिनों तक सैंपल नहीं लिया गया. सैंपल लेने के लिए परिजन चार दिनों तक गुहार लगाते रहे फिर भी मरीज का कोरोना सैंपल नहीं लिया गया. जब वह मर गया तो कोरोना का सैंपल लिया और मरने वाला कोरोना पॉजिटिव निकला. यह मामला भागलपुर मेडिकल कॉलेज का है. 

इस बड़ी लापरवाही के बारे में बताया जा रहा है कि मुंगेर जिले के जमालपुर के रहने वाले 80 साल के बुजुर्ग का जेएलएनएमसीएच हॉस्पिटल ने चार दिन तक कोरोना जांच के लिए सैंपल नहीं लिया गया. बुजुर्ग को 14 जुलाई को जेएलएनएमसीएच के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था. स्थिति खराब हुई तो गायनी आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था. लेकिन कोरोना के लक्षण होने के बाद भी सैंपल नहीं लिया गया.

मौत के बाद लिया गया सैंपल

मौत के बाद बुजुर्ग का आननफानन में कोरोना सैंपल लिया गया और मायागंज हॉस्पिटल के कोरोना लैब में भेजा गया. जब मृतक बुजुर्ग की रविवार को रिपोर्ट आई तो वह कोरोना पॉजिटिव निकले. मुंगेर सदर हॉस्पिटल में कोरोना संदिग्ध बताकर रेफर किया था, लेकिन हॉस्पिटल ने कोरोना टेस्ट नहीं कराया. इसको लेकर बुजुर्ग के बेटे ने एक वीडियो भी वायरल किया था जिसमें वह लापरवाही का आरोप लगा रहा था.