BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल
15-Jul-2020 03:06 PM
By SUSHIL KUMAR
BHAGALPUR: दवा लेने गए कोरोना संदिग्ध की मेडिकल दुकान पर ही मौत हो गई. जिसके बाद हड़कंप मच गया. सूचना देने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम डर से शव उठाने नहीं पहुंची. कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना है.
बताया जा रहा है जिस शख्स की मेडिकल दुकान पर मौत हुई है. वह पिछले 4 दिनों से खांसी, सर्दी और बुखार से पीड़ित था. वह हाथ में दवा लिया हुए था कि वह गिर गया. जिसके बाद उसकी मौत हो गई. दुकानदान ने सिर पर पानी डाला और स्वास्थ्य विभाग और कोरोना हेल्पलाइन को कॉल किया.
एंबुलेंस लेकर भागे कर्मी
कोरोना एंबुलेंस स्वास्थ्यकर्मी आए, लेकिन डर से कोई शव को नहीं उठाया. एंबुलेंस स्टाफ भाग गए. बोले कि दूसरा एंबुलेंस आएगा, लेकिन कोई एंबुलेंस नहीं आया. घटनास्थल पर सैकड़ों की भीड़ इस डर के बाद भी जुटी रही. लेकिन स्वास्थ्यकर्मी आकर भी फरार हो गए.