ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / चाय बेचने वाले की बेटी बनी टॉपर, नंदनी ने पिता का नाम किया...

चाय बेचने वाले की बेटी बनी टॉपर, नंदनी ने पिता का नाम किया रोशन, बोली- DM बनना चाहती हूं

26-Mar-2021 07:42 PM

BHAGALPUR : बिहार इंटर की परीक्षा में बेटों से ज्यादा बेटियों ने अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है. बिहार की बेटियां आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स में टॉपर बनी हैं. भागलपुर की रहने वाली नंदनी भारती ने आर्ट्स में टॉप किया है. इनके पिता शंकर प्रसाद शहर में घूम-घूमकर चाय बेचते हैं. बेटी की इस बड़ी कामयाबी से घर में ख़ुशी की लहर है. नंदनी भारती भविष्य में यूपीएससी क्वालीफाई कर डीएम बनना चाहती हैं.


बिहार बोर्ड ने शुक्रवार को इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर दिया. आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों संकायों में लड़कियों ने बाजी मारी है. भागलपुर की बेटी नंदनी भारती ने भी बिहार भर में परचम लहराया है. टीएनबी कॉलेज की छात्रा नंदनी कुमार आर्टस में सकेंड टॉपर बनी है. नंदनी को 500 में से 461 अंक मिले हैं.


news image


नंदनी भारती मूल रूप से भागलपुर शहर के लेहरी टोला की रहने वाली है. इसके पिता शंकर प्रसाद घूम-घूमकर चाय पत्ती बेचा करते हैं और माता घर पर आस-पड़ोस के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती हैं. नंदनी के पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने देश में उनका नाम रोशन कर दिया. उन्हें अपनी बेटी पर बहुत भरोसा था. वह दिन रात मेहनत कर पढ़ाई करती थी. 


news image


आर्ट्स नंदनी भारती ने कहा कि उसकी प्रारंभिक पढ़ाई मां की देखरेख में शुरू हुई. इंटर की पढ़ाई उसने टीएनबी कॉलेज से की. लॉकडाउन के दौरान उन्हें पढ़ाई में थोड़ी बहुत कठिनाइयां आईं लेकिन उन्होंने खुद से स्टडी कर अपने अपने को पूरा किया. नंदनी आगे कि पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से करना चाहती हैं. इसके बाद वह भविष्य में यूपीएससी क्वालीफाई कर डीएम बनना चाहती हैं. 


news image

नंदनी ने बताया की उसके पिता हमेशा से उसका सपोर्ट करते हैं. वह उन्हें स्वबलंबी बनाना चाहते हैं. बेटी की सफलता पर नंदनी के माता-पिता भी खूब खुश हैं. नंदनी भाई-बहन में सबसे छोटी है. नंदनी के पिता ने कहा कि मैट्रिक में 90 फीसद से ज्यादा अंक था लेकिन स्टेट सूची में नाम नहीं आने से थोड़ी निराशा हुई थी. 


शुक्रवार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया. को इस बार आर्ट्स में 77.99 %, कॉमर्स में  91.48% और साइंस में 76.28% छात्र-छात्राओं ने पास किया है. इंटर परीक्षा में 10 लाख 45 हजार 950 बच्चे पास हुए हैं. आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों संकायों में लड़कियों ने बाजी मारी है. आर्ट्स में मधु भारती, कॉमर्स में सुगंधा कुमारी और साइंस में सोनाली कुमारी टॉपर रही हैं. आर्ट्स में मधु भारती के साथ सिमुलतला आवासीय विद्यालय के कैलाश कुमार ने भी टॉप किया है. 


इंटर आर्ट्स में खगड़िया के आर लाल कॉलेज की छात्रा मधु भारती और सिमुलतला आवासीय विद्यालय के कैलाश कुमार ने 92.60% के साथ टॉप किया है, इन दोनों को 500 में से 463 अंक मिले हैं. कॉमर्स में औरंगाबाद के एसएन सिन्हा कॉलेज की छात्रा सुगंधा कुमारी ने 94.20% के साथ टॉप किया है. इन्होंने 500 में 471 अंक हासिल किया है. साइंस में नालंदा  के बिहारशरीफ के श्रीमती परमेश्वरी देवी गर्ल्स उच्तर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा सोनाली कुमारी ने 94.20% के साथ टॉप किया है. इन्हें भी 500 में 471 अंक मिला है.