ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बिहार : बैंड-बाजा-बारात लेकर अपराधी के घर पहुंची पुलिस, जानिए पूरा मामला...

बिहार : बैंड-बाजा-बारात लेकर अपराधी के घर पहुंची पुलिस, जानिए पूरा मामला...

13-Jul-2020 12:11 PM

BHAGALPUR : बिहार पुलिस ने फरार चल रहे अपराधियों को सरेंडर करवाने का एक अनोखा तरीका निकाला है. अब जो भी अपराधी लंबे समय से फरार चल रहे हैं, उनके घर पुलिस बैंड-बाजा के साथ बाराती बनकर पहुंच रही है. 

ताजा मामला भागलपुर के बबरगंज थाना इलाके के महेशपुर के मड़वा गांव का है. जहां पुलिस कई सालों से फरार चल रहे एक अपराधी चंदन यादव  के घर बैंड-बाजे बारात लेकर इश्तिहार चस्पा करने पहुंची. जिसका किसी ने वीडियो बना लिया और अब यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

बैंड-बाजा के साथ पुलिस को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई. भागलपुर पुलिस बैंड बाजे के साथ चंदन यादव के घर पर पहुंची थी और इश्तिहार चस्पा करने के बाद परिवार वालों से चंदन को जल्द सरेंडर करने के लिए भी कहा.इसके साथ ही पुलिस ने कहा कि अगर चंदन ने सरेंडर नहीं किया तो अब घर की कुर्की की जाएगी.