मोतिहारी में अवैध तेल कटिंग का भंडाफोड़, 9100 लीटर थिनर के साथ टैंकर का चालक गिरफ्तार मधुबनी में अपहरण के बाद नाबालिग से दुष्कर्म मामला, 13 साल पुराने केस में आजीवन कारावास की सजा किशनगंज में अमित शाह: माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में भव्य स्वागत घर से एक साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी, गांव में पसरा मातम दरभंगा में नाबालिग लड़की का अपहरण मामला: फरार आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती बिहार के पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम का निधन, पटना में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व बिहारभूमि पोर्टल पर लंबित वादों के समय-सीमा में निष्पादन का सख्त निर्देश, सभी समाहर्ताओं को भेजा गया पत्र Bihar Tourism: घूमने के लिए बेस्ट है बिहार का यह वॉटरफॉल, खूबसूरती देख पर्यटक हो रहे मंत्रमुग्ध
06-Jan-2021 11:17 AM
BETTIAH: बर्ड डे पार्टी के बहाने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला को पिलाया और उसके साथ रेप किया. आरोपी ने इस दौरान रेप का वीडियो भी बना लिया. वीडियो को अब बेटी और उसके पति को भेजने की धमकी दे रहा. यह मामला बेतिया का है.
5 लाख रुपए मांग रहे वीडियो के बदले
वीडियो डिलीट करने के एवज में आरोपी 5 लाख रुपए मांग रहा है. वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता के साथ कई बार संबंध बनाया. जिससे परेशान होकर महिला ने कोर्ट की शरण में पहुंची. कोर्ट के आदेश पर नगर थाना पर केस दर्ज किया गया है. महिला थाने की पुलिस जांच में जुट गई है.
पति से चल रहा विवाद
पीड़िता लौरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली है. उसने बताया कि उसका पति से विवाद चल रहा है. तलाक का केस बेतिया कोर्ट में चल रहा है. इस बीच वह इग्नू ऑफिस में एक कोर्स के लिए पिछले साल गई थी. इस दौरान ही रामनगर के बेलवा मकरी के रहने वाले सूरज के वह संपर्क में आई. उसके बाद वह मेरे घर आता और हमदर्दी जताता था. 13 अगस्त को सूरज ने मिठाई लेकर मेरे कमरे पर आया. बोला की मेरा जन्मदिन है. उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और रेप किया. इस दौरान उसका वीडियो भी बना लिया. अब वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है.