दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
25-Jun-2020 08:19 AM
MUZAFFARPUR : इस वक्त की ताजा खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई की गई है. एसएसपी ने इस मामले में तत्काल बड़ा एक्शन लेते हुए बेनिबाद प्रभारी को निलंबित कर दिया है.
बता दें कि बुधवार को मधुबनी जाने के क्रम में मुजफ्फरपुर-दरभंगा NH-57 पर मुख्यमंत्री के काफिले में अचानक से ट्रक घुस आया था. राहत की बात यह थी कि मुख्यमंत्री की गाड़ी ट्रक के संपर्क में आए बगैर आगे निकल गई.

बताया जाता है कि गायघाट थाना इलाके के बेनीबाद ओपी के पास से मुख्यमंत्री का काफिला गुजर रहा था कि तभी अचानक से एक बड़ा ट्रक के काफिले के बीच आ गया. तेज रफ्तार से आ रही ट्रक का नंबर वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल नोट कर लिया और फिर बाद में पुलिस ने तत्काल ट्रक को जप्त कर लिया है. सुरक्षा में चूक बेनीबाद ओपी पुलिस की वजह से बताई जा रही है ,जिसने सीएम के काफिले वाली लेन पर ही गाड़ियों को आगे भेज दिया था. जिसके बाद एसएसपी ने तत्काल एक्शन लेते हुए बेनीबाद थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है.