लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
12-Apr-2021 09:53 PM
PATNA : कोरोना महामारी की दूसरी लहर में भले ही तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को सियासी तौर थोड़ी राहत दे दी है. लेकिन तेजस्वी कोरोना महामारी में भी अपना चुनावी दौरा पूरा करेंगे. कोरोना महामारी के कारण बिहार के विभिन्न जिलों में अपना दौरा टालने वाले तेजस्वी यादव कल झारखंड में दो चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे.
बंगाल और असम में चुनाव प्रचार करने के बाद तेजस्वी यादव कल मंगलवार को झारखंड की ओर अपना रुख करेंगे. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मधुपुर विधानसभा उपचुनाव में दो चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. तेजस्वी की दोनों सभाएं मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के बुढैई और पथरोल में होने वाली है. आपको बता दें कि इस सीट से महागठबंधन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी हफीजुल हसन को मैदान में उतारा है, जिनके लिए तेजस्वी जनता से वोट की अपील करेंगे.
आपको बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी हफीजुल हसन को जीताने के लये एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है. आरजेडी व्यापक जनसंपर्क अभियान चला रही है. इस अभियान में झारखंड प्रदेश राजद के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल हैं. उम्मीद की जा रही है कि कल तेजस्वी यादव की सभा में भारी भीड़ एकत्रित हो सकती है.