Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!
03-Oct-2024 12:06 PM
By First Bihar
ARA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन जाता हो जिस दिन हत्या या अपराध से जुड़ी कोई खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला आरा से सामने आया है। जहां हथियारबंद बाइक सवार बदमाशों ने दो लोगों को गोली मार कर जख्मी कर दिया।
वहीं, इस घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश वहां से भाग निकले। यह घटना जिले से सहार थाना के बारूही बाजार के पास की है। घटना के बाद ग्रामीणों ने दोनों जख्मियों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। सदर अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है।
जख्मियों की पहचान में सहार थाना के बजरेयां निवासी स्वर्गीय देवनंदन सिंह के 35 वर्षीय पुत्र प्रमोद यादव और उसी गांव के बोरिक यादव के 45 वर्षीय पुत्र कन्हैया यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गोलीबारी की इस घटना में प्रमोद यादव के कंधे के पिछले भाग और कन्हैया यादव के पीठ में गोली लगी है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई।
इधर, जख्मी बोरिक यादव के बेटे चिंटू कुमार ने बताया कि उसके पिता और चाचा सब्जी लेकर बाजार से वापस लौट रहे थे तभी गांव के भुनेश्वर चौधरी के लड़के पीछे से आकर पिता और चाचा को गोली मार दी। दोनों लोग बाइक पर आए थे। बहुत दिनों पहले वह लोग हमारी भैंस को चुराकर लेकर चले गए थे जिसकी जानकारी पिता को एक डेढ़ महीने के बाद हुई थी उस समय पिता ने गाली गलौज किया था।