ब्रेकिंग न्यूज़

Home Guard Vacancy : बिहार में होमगार्ड की बंपर बहाली, 13,500 नए जवान होंगे बहाल; हर दिन मिलेंगे इतने रुपए Bihar Govt Job 2026 : सरकारी नौकरी का मौका, बिहार में 1000 से अधिक पदों पर बहाली का ऐलान;जल्द जारी होंगे फॉर्म PU Election 2025 : पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव स्थगन आदेश वापस, 28 फरवरी को ही होगी वोटिंग बिहार में बढ़ने लगी गर्मी: फरवरी के अंत में 32°C पार, जानें मौसम का पूरा अपडेट गोपालगंज के सहारा क्लिनिक में इलाज के दौरान 65 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप पटना NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: CBI जांच पर राज्यपाल ने जताई जल्द खुलासे की उम्मीद SAHARSA: सिमराहा गोलीकांड का खुलासा: जमीन विवाद में अधिवक्ता के 13 वर्षीय पुत्र की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार दरभंगा में प्रस्तावित AIIMS को लेकर बढ़ी हलचल, एकमी शोभन बाईपास का होगा विस्तारीकरण मधेपुरा में ड्यूटी पर जाने से पहले BSAP हवलदार की मौत, चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर रोहित सिंह ने जताई खुशी, मोदी-नीतीश का किया अभिनंदन

माइनिंग अफसर पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, जैसे-तैसे जान बचाकर भागे

माइनिंग अफसर पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, जैसे-तैसे जान बचाकर भागे

26-Dec-2020 06:47 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI :  बिहार में बेखौफ अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है. बदमाश इन दिनों सरकारी अफसरों को भी नहीं छोड़ रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने खनन विभाग के अधिकारी को अपना निशाना बनाया है. अपराधियों ने माइनिंग अफसर पर जानलेवा हमला करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना इलाके की है, जहां रामदिरी लोका टोला के पास खनन पदाधिकारी उमेश सिंह पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है. बताया जा रहा है कि बालू माफियाओं ने इस घटना को अंजाम दिया है. सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 10 से 15 की संख्या में आये बदमाशों ने माइनिंग अफसर उमेश सिंह के ऊपर फायरिंग की. हालांकि बाल-बाल उनकी जान बच गई. 


जानकारी मिल रही है कि बालू माफिया अपनी गाड़ी छुड़ाने आये थे. गाड़ी छुड़ाने के फिराक में ही उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद मौके पर पहुंची मटिहानी थाना की टीम फिलहाल इस मामले की तफ्तीश में जुट गई है. बताते चलें कि इन दिनों लगातार भू माफिया के खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी.