ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बेगूसराय में रिक्शा चालक ने की खुदकुशी, लॉकडाउन के बाद से ही था...

बेगूसराय में रिक्शा चालक ने की खुदकुशी, लॉकडाउन के बाद से ही था परेशान

24-Jun-2020 09:59 AM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बेगूसराय में पेड़ से लटके  एक शख्स का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना मुफस्सिल थाना इलाके के हरदिया शिव मंदिर के पास की है. मृतक  की पहचान समस्तीपुर जिले के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के मऊ बाजीतपुर निवासी राम कुमार साह के रूप में की गई है.

आसपास के लोगों ने मुफस्सिल थाना पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंच पुलिस वाले ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है . मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर का रहने वाला राम कुमार साह अपने पूरे परिवार के साथ बेगूसराय के हरदिया में किराए के मकान पर रहता था. वह रिक्शा चलाकर पूरे परिवार का  भरण-पोषण करता था. 

परिजनों का कहना है कि लॉकडाउन के बाद से ही वह टेंशन में रहता था.इससे पहले भी उसने सुसाइड करने का प्रयास किया, लेकिन घरवालों ने किसी तरह उसको बचा लिया था. मंगलवार की रात वह घर से निकल गया और खुदकुशी कर ली.