ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / पति को छोड़ पूजा ने सपना का थामा हाथ, दोनों सहेली के प्यार...

पति को छोड़ पूजा ने सपना का थामा हाथ, दोनों सहेली के प्यार के आगे घरवाले हुए मजबूर

27-Jun-2020 08:08 AM

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय में शादी के 10 दिनों के बाद पति को छोड़ पत्नी पूजा ने अपनी सहेली सपना के साथ रहने का फैसला कर लिया. दोनों की जिद के आगे परिवार के लोग मजबूर हुए और दोनों को छोड़ दिया कि अपनी जिंदगी जिए. इसको लेकर इसको लेकर हाईवोल्टेड ड्रामा भी हुआ. लेकिन जीत आखिर दोनों सहेली की हुई. 

दुल्हन बोली मेरी सहेली में ही लड़का नजर आता है

शादी के 10 दिनों के बाद पति का साथ छोड़ने वाली पूजा ने परिजनों और पुलिस से कहा कि मुझे मेरी सहेली सपना में ही लड़का नजर आता है. वह पति के साथ नहीं रहता चाहती है. वह अपनी जिंदगी सपना के साथ बिताना चाहती है. पूजा की समलैंगिक सहेली को रांची से बुलाया गया तो दोनों ने कहा- हम साथ ही जिएंगे, साथ ही मरेंगे. 

मॉल में काम करने के दौरान हुआ प्यार

पूजा ने पुलिस और ससुराल के लोगों को बताया कि दोनों एक साथ रांची के एक मॉल में काम करती थी. इस दौरान ही होनों को प्यार हो गया. यही नहीं होनों ने चुपके से शादी कर ली. जब यह बात पूजा के घरवालों को पता चला तो जबरन उसकी शादी बेगूसराय में करा दी. लेकिन वह इस शादी से खुश नहीं है. 

शादी के बाद पति को बताई बात

पूजा ने शादी के बाद अपने पति को इसके बारे में पूरी जानकारी दी और कहा कि वह वह अपनी सहेली से प्यार करती है. लेकिन 10 दिनों तक सब ठीक रहा. लेकिन पति ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया. यह बात पूजा को नागवार गुजरी और उसने सहेली को बताई. घर में विवाद बढ़ने लगा तो परिजनों ने इसकी सूचना थाना को दी. पुलिस ने पूजा और रांची से सपना को थाना बुलाया और प्रेम कहानी जब सुनी तो वह भी चौंक गई. लेकिन जिद के आगे किसी की एक ना चली और दोनों को साथ-साथ रहने की मंजूरी मिल गई.