ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बेगूसराय : करंट से दो सगे भाई झुलसे, एक की मौके पर मौत

बेगूसराय : करंट से दो सगे भाई झुलसे, एक की मौके पर मौत

20-Jul-2020 09:13 AM

By JITENDRA KUMAR

BEGUSARAI : बेगूसराय में बिजली की चपेट में आने से दो भाई गंभीर रूप से झुलस गए. जिससे  एक भाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दूसरे भाई की हालत गंभीर बताई जा रही है. 

गंभीर रुप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सूजा पंचायत के गाछी टोला भर्रा की है. जहां के रहने वाले अवधेश साह के पुत्र कुंदन कुमार एवं बिट्टू कुमार  करंट की चपेट में आ गए, जिससे एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

मृतक के परिजनों ने बताया कि वह सोमवार की सुबह दोनों भाई शौच के लिए खेत की तरफ जा रहे थे, उसी दौरान रास्ते में टूटे हुए बिजली के तार की चपेट में एक भाई आ गया. बड़े भाई को बिजली की चपेट में आता देख  छोटा भाई उसे बचाने आया और वह भी घायल हो गया. चिल्लाने की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे औऱ दोनों को लेकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने एक भाई कुंदन को मृत घोषित कर दिया. वहीं दूसरे का इलाज अभी चल रहा है औऱ उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है.