ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / दबंगों ने दो भाईयों को बेरहमी से पीटा, एक की मौत

दबंगों ने दो भाईयों को बेरहमी से पीटा, एक की मौत

01-Dec-2020 09:02 AM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI: एक बार फिर दबंगों का कहर देखने को मिला. जहां एक युवक की पिटाई के बाद मौत हो गई. मौत के बाद गुस्साए लोगों ने लाखों दुर्गा स्थान स्थित एनएच 31 पर टायर जलाकर जमकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ हंगामा किया.जाम लगने से बेगूसराय-खगड़िया राष्ट्रीय उच्च पथ की यातायात पूरी तरह ठप हो गया. घटना लाखो थाना क्षेत्र लाखों दुर्गा स्थान के पास की है. मृत युवक की पहचान संजय चौधरी के रूप में की गई है.

बताया के बारे में बताया जा रहा है कि 18 नवंबर को संजय चौधरी और बगल के पड़ोसी धीरज चौधरी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ. इसी से नाराज होकर धीरज चौधरी ने संजय चौधरी को बेरहमी से लाठी एवं डंडे से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था. इस मारपीट के दौरान दूसरे छोटे भाई अंजय चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों ने आनन फानन में दोनों जख्मी को इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था. जहां इलाज के दौरान एक भाई की मौत हो गई. मौत की सूचना जब ग्रामीणों को लगी तो ग्रामीणों ने एनएच 31 को जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया. परिजनों ने बताया कि धीरज चौधरी के द्वारा संजय चौधरी को बेरहमी से पिटाई किया गया. पिटाई करने के बाद जब इसकी सूचना पुलिस को दी गई लेकिन सही ढंग से कोई कार्रवाई नहीं की गई. जिसके कारण आज संजय चौधरी की मौत हो गई. 

गिरफ्तारी की कर रहे मांग

परिजनों ने कहा कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. लाखों थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर किसी तरह परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया. फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.