ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / बेगूसराय में छठ घाट पर हादसा, नदी में डूबकर दो युवकों की मौत

बेगूसराय में छठ घाट पर हादसा, नदी में डूबकर दो युवकों की मौत

21-Nov-2020 10:20 AM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बेगूसराय में आज  उगते हुए सूर्य को अर्ध्य देने के दौरान दो अलग-अलग जगहों पर युवकों की  डूबने से दर्दनाक मौत हो गई.जिसके बाद से घर में कोहराम मच गया है. दोनों परिवार की खुशियां पल भल में मातम में बदल गई. 

पहला मामला बेगूसराय के मंसूरचक थाना क्षेत्र के कोठी घाट आगपुर के समीप की है, जहां नदी में डूबकर एक युवक की मौत हो गई.  मृतक युवक की पहचान डोमन महतो के पुत्र साजन कुमार के रूप में की गई है. बताया जाता है कि साजन आज सुबह छठ पूजा करने के लिए बलान नदी गया हुआ था, उसी दौरान गहरे पानी में जाने से उसकी मौत हो गई. आसापस मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया पर बचा नगीं सके. इस घटना के बाद से  परिवार में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.  फिलहाल घटना के बाद मंसूरचक थाने के पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है. 

दूसरा मामला डंडारी थाना क्षेत्र के बलहा बूढ़ी गंडक के समीप की है. जहां नदी में डूबने से एक शख्स की मौत हो गई. मृतक की पहचान कमल महतो के पुत्र पप्पू कुमार के रूप में की गई है. बताया जाता है कि आज सुबह अर्घ्य के दौरान एक मरा हुआ मवेशी किनारे आ गया, उसको हटाने के लिए  पप्पू  ने पानी में छलांग लगा दी. पर वह गहरे पानी में समा गया, जिससे डूबकर उसकी मौत हो गई. फिलहाल डंडारी थाने के पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया हैं.