ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
17-Oct-2020 03:42 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : इस वक्त एक ताजा खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. हथियार से लैस अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी है. जिसके बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात नीमा चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के कुशमहौत गांव की है. जहां हथियार से लैस अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी है. गोली लगने से एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया है. गोली चलने के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न रहा है. घायल व्यक्ति की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के रहने वाले काली यादव के पुत्र बिरजू यादव के रूप में की गई है.
इस घटना के बाबत मिली जानकारी के मुताबिक बबिरजू यादव खेत देखकर अपने घर जा रहा था तभी रास्ते में कुछ लोगों ने बिरजू यादव को रोककर हाल-चाल पूछने लगा. जैसे ही बिरजू यादव घोड़ा से उतर कर नीचे आया तभी मोटरसाइकिल पर तीन सवार अपराधियों ने बिरजू यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. जिससे बिरजू यादव को गोली लग गई.
गोली लगने के बाद बिरजू यादव वहीं पर बेहोश होकर गिर पड़ा. जैसे ही गोली की अबाज लोगों ने सुना उस जगह काफी देर तक भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई. अपराधी गोली मारकर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने आनन फानन में इलाज के लिए उसकी निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां स्थिति नाजुक बनी हुई है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अपराधियों ने बिरजू को क्यों गोली मारी है. नीमा चंदपुरा थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है.