दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
25-Jul-2020 02:31 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बेगूसराय में लॉकडाउन के दौरान पुलिस का फल बेचने का रोचक मामला सामने आया है. बेगूसराय के सड़कों पर अचानक उत्पाद पुलिस अनानास बेचने फल मंडी पहुंच गई, जिसके बाद लोग चौक गए.
पहले तो वहां मौजूद फल कारोबारी ने सोचा कि पुलिस किसी काम से यहां आई है, लेकिन बाद में पता चला ऐसा नहीं है. पुलिस अनानास बेचने आई है. पिकअप वैन से अनानास को फलमंडी में उतारा गया और वहां मौजूद दुकानदारों से कहा गया कि कोई खरीदना चाहे तो खरीद ले. फिर उसे बेच दिया गया.
इस बारे में अनानास बेचने पहुंची उत्पाद पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले एक पिकअप वैन में अनानास के नीचे छिपाकर अवैध विदेशी शराब की खेप बरामद की गई थी. उत्पाद अधीक्षक अजय शंकर सहाय ने बताया की अनानास के नीचे छिपाकर अवैध विदेशी शराब ले जायी जा रही थी. इस दौरान पिकअप वैन सहित अनानास को भी जब्त किया गया. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि अनानास सड़ जाता इसलिए उसे बेचने का निर्णय लिया गया, ताकि सरकार को कुछ राजस्व प्राप्त हो जाए.