ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बारिश की वजह से बिजली की पोल में दौड़ा करंट, खेलने के दौरान...

बारिश की वजह से बिजली की पोल में दौड़ा करंट, खेलने के दौरान सट कर बच्ची की मौत

28-Jun-2020 02:54 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बेगूसराय से बड़ी खबर सामने आ रही है। बिजली विभाग की लापरवाही ने मासूम की जान ले ली है। भारी बारिश के बीच बिजली के पोल में करंट आने के बाद उसमें सट कर मासूम बच्ची की मौत हो गयी। 


घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के खोदावंदपुर ब्लॉक के पास की है। जहां बिजली की पोल में सट कर 8 साल की मासूम की मौत हो गयी। मृतक छात्रा की पहचान अर्जुन महतो की पुत्री चांदनी कुमारी( 8साल) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि चांदनी खोदावंदपुर प्रखंड कार्यालय के मैदान में खेल रही थी वहीं पर बिजली विभाग का कार्यालय भी है। जहां तेज बारिश के कारण पोल में करंट था और खेलने के दौरान उस पोल में जा कर सट गई। जिससे उसकी मौत हो गई। 


बच्ची की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के लापरवाही के कारण इस तरह की घटना हुई है। फिलहाल खोदावंदपुर थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर सबको अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।