ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बाढ़ के पानी में वाल्मीकि नगर से बह कर आए 7 हिरण, 4...

बाढ़ के पानी में वाल्मीकि नगर से बह कर आए 7 हिरण, 4 को ग्रामीणों ने पकड़ा

15-Jul-2020 11:54 AM

By PRABHAT

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के साहेबगंज में ग्रामीणों ने चार हिरण को पानी से निकाल कर बचा लिया, जबकि तीन हिरण बह गए. बताया जा रहा है कि गंडक नदी में आये बाढ़ के पानी में वाल्मीकि नगर से बहते हुए  7 हिरण मुजफ्फरपुर आ पहुंचे. 

जहां ग्रामीणों ने नजर पड़ते ही सबको पकड़ने की कोशिश की पर 3 हिरण पानी में बह गए,  जबकि चार हिरणों  को ग्रामीणों ने पानी से निकाल लिया औऱ सुरक्षित स्थान पर रख कर इसकी सूचना वन विभाग को दी है. 

साहेबगंज के बंगरा निजामत पंचायत के लोगों ने सात हिरण को पानी में बहते देखा, लेकिन चार को ही बचा पाए. वहीं प्रखंड समन्वयक नवल किशोर सिंह को प्रशासन ने हिरण मिलने की सूचना पर बंगरा निजामत पंचायत भेजा, जहां उन्होंने हिरण को कब्जे में ले लिया है.