दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
27-Jun-2020 11:19 AM
ROHTAS: दूल्हे की बाराज निकले वाली थी. उससे पहले ही स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और दूल्हे को उठाकर ससुराल की जगह आइसोलेशन वार्ड पहुंचा दिया. दूल्हे का बारात निकलने से पहले ही रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी. यह मामला रोहतास जिले के राजपुर का है.
मुंबई से आया था गांव
बताया जा रहा है कि जिस युवक की शादी होने वाली थी वह मुंबई में काम करता है. मुंबई से आने के बाद वह 14 दिन नोखा क्वॉरेंटाइस सेंटर में रहा. जब यहां से वह घर गया तो परिजनों ने उसकी शादी ठीक कर दी. शादी से ठीक तीन दिन पहले उसका कोरोना सैंपल लिया गया. उसकी रिपोर्ट बारात निकलने के दिन ही शुक्रवार को आ गई.
दुल्हन के परिजन परेशान
बारात निकलने से पहले रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया. स्वास्थ्य विभाग की टीम उससे लेकर जाने लगी. लेकिन परिजन नहीं चाहते थे वह आइसोलेशन वार्ड में जाए. लेकिन टीम ने उससे जमुहार के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया. सूचना मिलने के बाद लड़की के परिजन भी हॉस्पिटल के पास आ गए और लड़के के परिजनों के साथ हंगामा करने की कोशिश की. दुल्हन के परिजन चाहते थे कि किसी तरह से शादी हो जाए. लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अनुमति नहीं दी. दूल्हे की शादी भोजपुर जिले एक गांव में ठीक हुई थी.