ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बांका में वज्रपात से 7 लोगों की मौत, कई जगहों पर गिरी आकाशीय...

बांका में वज्रपात से 7 लोगों की मौत, कई जगहों पर गिरी आकाशीय बिजली, मंगल पांडेय ने जताया दुख

07-Aug-2021 07:05 PM

BANKA: इस वक्त की बड़ी खबर बांका जिले से आ रही है जहां अलग-अलग जगहों पर आकाशी बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत हो गयी है। वही कई लोग झुलसकर घायल हो गये हैं। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने इस घटना पर दुख जताया है। 


बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने ट्वीट करते हुए कहा कि "बांका जिला में आकाशीय बिजली से 7 लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत ही दुःखदायी है। आपदा की इस घड़ी में बिहार सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। इस घटना में मृत एवं घायलों के साथ मेरी गहरी संवेदना है ईश्वर से मृतकों को शांति प्रदान करने एवं घायलों को जल्द स्वस्थ करने की कामना करता हूं।"


कई दिनों के बाद तेज गरज के साथ हुई मूसलाधार बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से बांका जिले में 7 लोगों की मौत हो गयी। अलग-अलग जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने से यह हादसा हुआ। 12 वर्षीय बच्ची प्रियंका सहित 7 लोगों की वज्रपात से दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना अमरपुर, चांदन और  कटोरिया में हुई है। अमरपुर के बाजा गांव में धान की रोपनी के दौरान वज्रवात से 12 साल की बच्ची प्रियंका की मौत हो गयी। कासपुर में भी एक महिला जब खेत की रोपनी कर रही थी तब वह आकाशीय बिजली के चपेट में आ गयी। 


news image


जिससे उसकी भी मौत हो गयी। चांदन थाना के लेरुआ टांड़ और जमनी में भी रोपनी के दौरान रेखा देवी और दीपक की मौत हो गयी। इस हादसे में 4 महिलाएं सहित 5 लोग भी झुलसकर बुरी तरह घायल हो गये। जिस वक्त यहां बिजली गिरी उस समय सभी लोग खेत में धान रोपनी कर रहे थे। हादसे के बाद सभी को चांदन स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां दोनों की मौत की पुष्टि होने के साथ ही 5 घायल हुए लोगों का इलाज चल रहा है।


news image

 

वही कटोरिया थाना के दरवे पट्टी में 13 साल की लालधारी भी खेत में रोपनी के दौरान वज्रपात के चपेट में आ गयी। बांका में वज्रपात से 7 लोगों की मौत की घटना के बाद संबंधित पदाधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच करते हुए सरकारी प्रावधान के अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान दर्जनों मवेशियों की भी मौत हो गयी है। वज्रपात की चपेट में आए लोगों के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। 



news image