दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
30-Nov-2019 08:11 PM
BANKA : प्रेम-प्रसंग का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है बांका जिले से जहां एक दुल्हन अंधेरे का फायदा उठाकर अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई. घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. इस दौरान बारातियों ने काफी हो-हंगामा भी मचाया. दूल्हा को बिना दुल्हन के साथ ही बैरंग वापस लौटना पड़ा.
घटना बांका जिले के पंजवारा थाना इलाके की है. जहां लखपुरा गांव के यादव टोले में एक अजीबोगरीब वाकया हुआ. यादव टोले में आयी बरात को बिना दुल्हन के ही बैरंग लौटना पड़ा. मिली जानकारी के मुताबिक दुल्हन वरमाला की रश्म निभाने के बाद अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई. बताया जा रहा है कि लखपुरा गांव में बरात आयी थी. बाराती नाच-गाना में झूम रहे थे. बारातियों का स्वागत करने के लिए लड़कीवालों ने पूरा प्रबंध किया था. बारात लड़की के दरवाजे पर पहुंची. जिसके बाद वरमाला की रश्म निभाई गई. दूल्हे राजा ने अपनी दुल्हन और दुल्हन ने अपने दूल्हे राजा को वरमाला डाला.
शादी में आगे की रश्मों की तैयारी चल रही थी. सभी महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं. लेकिन कुछ देर के बाद जैसे ही यह खबर मिली कि अंधरे का फायदा उठाकर दुल्हन अपने आशिक के साथ फरार हो गई. अचानक से ही खुशी का माहौल सन्नाटे में बदल गया. बताया जा रहा है कि बारात जिले के बौंसी थाना इलाके के झपनियां गांव से आई थी. जानकारी मिली है कि बॉयफ्रेंड के साथ भागने वाली दुल्हन अपने ननिहाल में कई सालों से रह रही थी. नानी के घर पर ही एक पड़ोसी के साथ उसका अफेयर चल रहा था. बहरहाल, लड़कीवाले दुल्हन की तलाश में जुटे हुए हैं.