दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
09-Oct-2022 11:00 AM
BANKA : खबर बांका जिले की है, जहां जीजा-साली का एक साथ शव मिलने से हड़कंप मच गया है। दोनों की लाश आज यानी रविवार की सुबह बरामद की गई है। दोनों के बीच लंबे समय से अफेयर चल रहा था। इस घटना को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही है। लोगों का ये भी कहना है कि दोनों ने जहर खाकर अपनी जान दे दी है। घटना अमरपुरा थाना इलाके के कुल्हारिया गांव की है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
ग्रामीणों ने जानकारी दी है कि रजौन थाना क्षेत्र के कठौन गांव के भवेश दास के बेटे 31 साल के देवानंद दास ने सात साल पहले कुल्हरिया गांव की सीमा देवी से शादी रचाई थी। शादी के बाद पति-पत्नी दिल्ली रहने लगे। कुछ महीने पहले सीमा की तबीयत बिगड़ गई। इसी दौरान देवानंद अपनी साली ममता को दिल्ली ले गया।
बाद में पति ने अपनी ही पत्नी को घर से भगा दिया और अपनी साली के साथ रहने लगा। इधर ससुर ने अपने दामाद के खिलाफ साली को भगा ले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई। केस की तारीख पर कोर्ट में हाजिर होने के बाद जीजा-साली चार दिन पहले दिल्ली से भागलपुर आए। शुक्रवार की रात जिला और साली की तबीयत ख़राब हो गई, जिसक बाद उन्हें मायागंज अस्पताल ले जाया गया। दुर्भाग्यवश देवानंद की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। वहीं, साली ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।