ब्रेकिंग न्यूज़

Pappu Yadav : ईसीजी से अल्ट्रासाउंड तक: सांसद पप्पू यादव की जांच रिपोर्ट में क्या आया, डॉक्टरों ने बताया NEET student murder : NEET छात्रा कांड के बाद महिला छात्रावास में सुरक्षा कड़ी, सभी हॉस्टलों में CCTV और सख्त नियम लागू Bihar weather : बिहार मौसम अपडेट: गोपालगंज सबसे गर्म, सीवान सबसे ठंडा, कोहरे और ठंड का मिला-जुला असर NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी

काम की खबर : 1 अक्टूबर से इन बैंकों का पुराना चेकबुक नहीं चलेगा, पेंशनभोगियों को देना होगा डिजिटल प्रमाणपत्र

काम की खबर : 1 अक्टूबर से इन बैंकों का पुराना चेकबुक नहीं चलेगा, पेंशनभोगियों को देना होगा डिजिटल प्रमाणपत्र

30-Sep-2021 06:57 AM

PATNA : अक्टूबर महीने की पहली तारीख से बैंकिंग क्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहे हैं। 1 अक्टूबर से वित्तीय लेनदेन को लेकर नियमों में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। यह खबर आपके लिए काम की हो सकती है। कई बैंकों के पुराने चेकबुक अब 1 अक्टूबर से नहीं चलेंगे, साथ ही साथ पेंशन भोगियों के लिए डिजिटल प्रमाण पत्र देना अनिवार्य कर दिया गया है। 


ओरिएंटल बैंक, यूनाइटेड बैंक, इलाहाबाद बैंक, आंध्रा बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक के पुराने चेक 1 अक्टूबर चलन में नहीं रहेंगे। 1 अप्रैल 2020 में ओरिएंटल बैंक, यूनाइटेड बैंक का विलय पंजाब नेशनल बैंक में, इलाहाबाद बैंक का विलय इंडियन बैंक में, आंध्रा बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक का विलय यूनियन बैंक ऑफ इंडिया औरसिंडिकेट बैंक का विलय केनरा बैंक में हो गया है। यूनियन बैंक प्रबंधन ने साफ कर दिया है कि एक अक्टूबर से आंध्रा बैक और कॉर्पोरेशन बैंक के लिए भी यूनियन बैंक द्वारा जारी नया आईएफएससी कोड और नया चेकबुक का ही उपयोग हो सकेगा। बैंक ने ग्राहकों को सूचित किया है कि पुराने आईएफएससी, एमआईसीआर कोड का उपयोग कर एनईएफटी, आरटीजीएस, आईएमपीएस, ईसीएस, एनएसीएच और पूर्व तिथि के लिए जारी गए चेक 30 सितंबर तक ही मान्य होंगे।


इसके अलावा 1 अक्टूबर के बाद पेंशनभोगियों को डिजिटल प्रमाण पत्र जमा करना होगा। 80 साल से अधिक उम्र के पेंशन भोगियों को 30 नवंबर के पहले अपना प्रमाण पत्र जमा करना होगा। प्रमाण पत्र देशभर के सभी डाकघरों में जीवन प्रमाण केंद्रों में जमा किया जा सकता है।