ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बैंक मैनेजर समेत 11 कर्मी निकले कोरोना पॉजिटिव, SBI की दो ब्रांच सील...

बैंक मैनेजर समेत 11 कर्मी निकले कोरोना पॉजिटिव, SBI की दो ब्रांच सील

17-Jul-2020 03:55 PM

By DEEPAK RAJ

WEST CHAMPARAN : बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. अब तक कुल 23 हजार  लोग कोरोना की जद में आ गए हैं.वहीं कोरोना का संक्रमण पुलिस महकमे के अधिकारियों से लेकर बैंक कर्मी और स्वास्थ्यकर्मियों तक फैलना शुरू हो गया है. 

ताजा मामला  बगहा से सामने आया है, जहां भारतीय स्टेट बैंक बगहा की दो शाखा को पूरी तरह सील कर दिया गया है. एक साथ शाखा प्रबंधक समेत 11 कर्मियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों बैंक की शाखा को सील कर दिया गया है. 

 बताया जा रहा है कि कल तक ये सभी कर्मी बैंक में सेवा दे रहे थे. ग्राहकों से भरे रहने वाले इस बैंक के सैकड़ों ग्राहकों को अब कोरोना का खतरा सताने लगा है. इसकी चेन कितनी लंबी हो सकती है ये कहना मुश्किल है. पहले चरण में ग्राहक सेवा केंद्र से जुड़े  लोगों की कोरोना टेस्ट की तैयारी है. बता दें कि अबतक बगहा में करीब 150 से अधिक लोग कोरोना  की चपेट में आ गए हैं.