ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की

Home / news / BJP की मांग: निष्पक्ष चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल में लागू हो राष्ट्रपति...

BJP की मांग: निष्पक्ष चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल में लागू हो राष्ट्रपति शासन

11-Dec-2020 02:08 PM

PATNA : पश्चिम बंगाल में गुरूवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और पश्चिम बंगाल के प्रभारी पर हुए हमले के बाभजपा ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग है. 

राज्यसभा के पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने कहा कि जिस  प्रकार तृणमूल कार्यकर्ताओं द्वारा घातक हमला किया गया, वह अशोभनीय और निन्दनीय ही नहीं है, शर्मनाक भी है. यह पूरी तरह सिद्ध करता है कि ममता बनर्जी का लोकतंत्र में रत्तीभर भी विश्वास नहीं रह गया है. जो विडीयो सामने आई है, उसे आप देख सकते हैं कि बाजारों में दोनों तरफ बडे-बडे डंडों में तृणमूल कांग्रेस के झडें लगाकर तृणमूल के कार्यकर्ता खड़े है.

 पुलिस भी साथ ही खड़ी है और उन्ही डंडों से मोटरसाइकिल से जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की जमकर पिटाई हो रही है. पुलिस मूक दर्शक बनी है. काफिले पर लगातार पत्थर फेंके जा रहे है. यह सब हताशापूर्ण कार्य अब चलने वाला नहीं है.लोकतंत्र में यह कभी चला भी नहीं है. ममता बनर्जी जो गलत रास्ते अपना रहीं हैं, वो लोकतंत्र के लिए घातक सिद्ध होगा.  इस गुंडागर्दी को नियंत्रित करने के लिये बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की जरुरत है ताकि  शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव हो सके.