मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
21-Jan-2023 10:25 AM
By First Bihar
KATIHAR : वंदे भारत एक्सप्रेस पर एक बार फिर से पथराव किया गया है। इस ट्रेन पर असामाजिक तत्वों ने पथराव किया है। इस पथराव में कोच संख्या 6 की दाहिनी ओर की खिड़की का शीशा टूट गया है, वहीं आस - पास बैठे लोग इस पथराव में बाल- बाल बचे हैं।
दरअसल, न्यू जलपाईगुड़ी से हावड़ा जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर शुक्रवार की देर रात एक बार फिर पथराव कर दी गई है। डाउन वंदे भारत एक्सप्रेस कटिहार डिवीजन के दालखोला स्टेशन से जब गुजर रही थी तो अचानक से यात्रियों को एक जोरदार आवाज सुनने को मिली। इसके बाद कोट संख्या सी-6 के यात्रियों ने देखा कि एक खिड़की में दरार आ गई है। जिससे कोच में बैठे और सोये यात्री सहम उठे।
वहीं, रेलवे सुरक्षा बल के वरीय सुरक्षा आयुक्त कमल सिंह ने इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि दालकोला आरपीएफ पोस्ट के तहत 20 जनवरी (शुक्रवार) को तेलता रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन संख्या 22302 डाउन वंदे भारत एक्सप्रेस के संबंध में शाम 4.51 बजे कोच संख्या सी-6 के यात्रियों ने ट्रेन के एस्कार्ट पार्टी को जानकारी दी। दालकोला स्टेशन को करीब शाम के 4.51 बजे दासकोला तेलता स्टेशन के बीच पार करने के वक्त कोच पर पथराव की घटना हुई।
आरपीएफ के वरीय सुरक्षा आयुक्त ने बताया कि घटना स्थल कटिहार जिले के बलरामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। घटना के कारण कोच संख्या सी 6 की दाहिनी ओर की खिड़की का शीशा टूट कर क्षतिग्रस्त हो गया। मामले की सूचना आरपीएफ निरीक्षक घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की है। उन्होंने कहा है कि,बलरामपुर थाना क्षेत्र के तेलता और दालकोला स्टेशन के बीच असामाजिक तत्वों द्वारा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के कोच संख्या 6 पर पथराव किया गया। इससे ट्रेन के खिड़की का शीशा टूट कर क्षतिग्रस्त हो गया है। एसपी से बातचीत की गई है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आपको बताते चलें कि, देश की अब तक की सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस पर देश के कई राज्यों में पथराव की घटना सामने आ चुकी है। पश्चिम बंगाल के हावड़ा और न्यूजलपाईगुड़ी के बीच पिछले महीने पीएम नरेंद्र मोदी ने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। यह ट्रेन शुरू होने के दो दिन बाद ही मालदा के पास पथराव की घटना हुई थी। अब तक इसपर एकबार फिर पथराव हो चुका है। हालांकि, अभी तक पत्थरों से किसी यात्री को चोट नहीं पहुंची है।