दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
19-Jul-2020 09:57 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI: बखरी पुलिस ने रात के अंधेरे में रेड लाइट एरिया में छापेमारी की. पुलिस ने दो महिला और एक शख्स को पकड़ा है. कमरे से कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है. पुलिस ने एक धंधेबाज को भी गिरफ्तार करने में सफलता पाई है.
बखरी की बदनाम गली 'रेड लाइट एरिया' में शनिवार की देर रात पुलिस की जबरदस्त दबिश से दो महिला और एक पुरुष पकड़े गए हैं. सभी के घर का पता पुलिस लगा रही है. पुलिस के इस जबरदस्त छापेमारी के कारण शहर के उत्तर क्षेत्र में स्थित यह इलाका देर रात विरान नजर आया. जहां रात रंगीन होती थी.
एसपी अवकाश कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई. लगभग 40 पुलिसकर्मियों का यह दल अचानक रेड लाइट एरिया के कोठों पर आ धमकी और जो जिस स्थिति में जो था उसे दबोच लिया. सभी को वाहनों पर बैठाकर बखरी थाना लाया गया. जहां देखने वालों की भीड़ लग गई. लगभग तीन घंटे से अधिक चले इस पुलिसिया कार्रवाई में महिला और पुरुष हिरासत में लिए गए हैं, उन्होंने बताया कि इनमें कुछ लड़कियां यहां दूसरे से लाई गई हैं. जिनका पता लगाया जा रहा है. उन्हें उनके अभिभावक तक पहुंचाया जाएगा.