बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
03-Nov-2020 02:52 PM
LUCKNOW : एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला सरेआम बाजार में बाल पकड़कर पिटाई करती हुई दिखाई दे रही है. यह वीडियो तेजी से फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सएप्प पर शेयर हो रहा है.
मामला यूपी के एटा का है. जहां करवा चौथ की खरीददारी करने गई एक महिला ने लड़की को पकड़कर पीट दिया. बताया जा रहा है कि लड़की ने महिला को आंटी कह दिया था, इसके बाद वह भड़क गई और खरीददारी छाेड़कर लड़की को बीच बाजार में ही बाल पकड़ कर पीटने लगी. वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और फिर उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया.
इन दिनों करवा चौथ की खरीददरी को लेकर बाजार में काफी गहमागहमी का माहौल है. बाबूगंज बाजार में पिछले दिनों कुछ ऐसी घटनाएं सामने आईं कि जिला पुलिस कप्तान ने वहां महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी. वायरल वीडियो में भी एक महिला पुलिसकर्मी दिखाई दे रही है, जो बीच बचाव कर झगड़ा को सुलझाने की कोशिश कर रही है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक के सोमवार की देर शाम एक दुकान पर खरीददारी करने के लिए कई महिलाएं खड़ी थी. तभी एक लड़की ने एक महिला काे आंटी जी कह दिया, इतना सुनते ही वह भड़क गई और खरीददारी छोड़कर वह मारपीट पर उतारू हो गई. लड़की को बाल पकड़ पकड़ की पिटाई कर दी.