कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख
06-Jan-2020 01:46 PM
SIWAN : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सीवान से जहां बाहुबली शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब सड़क पर उतरी हैं. जेल में बंद शहाबुद्दीन की राजनीतिक रसूख का प्रतिनिधित्व करने वाली हिना शहाब CAA और NRC के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रही हैं. 'मरने के लिए तैयार हैं, मगर CAA और NRC नहीं स्वीकार करेंगे' के पोस्टर के साथ सड़क पर प्रदर्शन कर रही हैं.
CAA और NRC कामयाब नहीं होने देंगे
हिना शहाब ने कहा कि हमलोग केंद्र सरकार के खिलाफ एकजुट हुए हैं. केंद्र के CAA और नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ में आज खड़े हुए हैं. शहाबुद्दीन की पत्नी ने कहा कि CAA, NRC और NPA जितने सारे बिल पास हुए हैं. हम चाहते हैं कि ये सभी वापस हों. हिना ने कहा कि हमलोग अपना पेपर जुटा सकते हैं लेकिन जो लोग गरीब हैं. उनकी करोड़ों की आबादी है. मजदूरी करने वाले लोग डाक्यूमेंट्स कहां से लाएंगे. हम ये बिल कभी भी कामयाब नहीं होने देंगे.

गोली मरवा दे केंद्र सरकार
हिना शहाब ने कहा कि 1970 से पहले जिनके परिजन पेपर नहीं रखें थे तो क्या वो हिंदुस्तानी नहीं है. केंद्र सरकार सबको लाइन में खड़ा कराकर गोली मार दे. हम गरीबों के साथ हैं. हम उनके संघर्ष में साथ हैं. बता दें कि चुनाव आयोग की ओर से शहाबुद्दीन के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगने के बाद उनकी पत्नी हिना ही शहाबुद्दीन की राजनीतिक विरासत को संभालने में लगी हुई हैं. हिना पिछले तीन लोकसभा चुनाव में लगातार सीवान सीट से लड़ती आ रही हैं. हालांकि 2009, 2014 और 2019 में तीनों बार उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा.