दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
10-Jul-2020 11:55 AM
ARA : बिहार में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं. इन सब के बीच एक बड़ी खबर आरा से आई है, जहां कोरोना जांच के लिए लिया गया सैंपल पानी में बह गया.
बता दें मानसून के मेहरबान होने के कारन बिहार में इन दिनों भारी बारिश हो रही है. इसी बीच आरा सदर अस्पताल परिसर में बारिश का पानी जमा हो गया. अस्पताल परिसर इस कदर जगमग्न हुआ कि कोरोना जांच के लिए दो दिनों का कलेक्ट किया गया सैंपल पानी में ही बह गया.
बताया जा रहा है कि आयुष्मान भवन के बगल में कोरोना के स्वाब सैम्पल कलेक्ट कर जांच के लिए रखा गया था. तभी भारी बारिश के कारण अस्पताल परिसर में पानी जमा हो गया. जिसमें कोरोना जांच के लिए लिया गया सैंपल पानी में बहने लगा. इसकी जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन में खलबली मच गई. आनन-फानन में पंप लगा कर पानी निकाला गया और सभी सैंपल को आइस बॉक्स में रखा गया.