मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
21-Dec-2019 11:29 AM
By DEEPAK RAJ
BAGHA: नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ आज बिहार बंद है. पूरे राज्य में इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है. आरजेडी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर हंगामा कर रहे हैं. बगहा में भी बिहार बंद का असर देखने को मिल रहा है.
बगहा नें राजद कार्यकर्ता सड़क पर उतर गये हैं. कार्यकर्ताओं ने दुकानों को जबरदस्ती बंद करवा दिया है. रोड जाम करके कार्यकर्ता हंगामा कर रहे हैं जिससे जगह-जगह आवागमन बाधित हो गया है. वहीं बंद के कारण आम लोगों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है.
आरजेडी कार्यकर्ताओं के हंगामे के कारण NH-727 पर गाड़ियों का परिचालन प्रभावित हो गया है. वहीं बंद को देखते हुए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किया है. सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है.