ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / वाल्मीकिनगर बराज से लगातार पानी छोड़ने जाने से स्थिति हुई खराब, NDRF की...

वाल्मीकिनगर बराज से लगातार पानी छोड़ने जाने से स्थिति हुई खराब, NDRF की टीम हुई तैनात

21-Jul-2020 01:47 PM

By DEEPAK RAJ

BAGAHA: नेपाल के तराई इलाके में हो रही बारिश के कारण वाल्मीकिनगर बराज पर पानी का दबाव बढ़ता जा रहा है. जिसके कारण बीच-बीच में बराज से पानी छोड़ा जा रहा है. जिससे गंडक नदी उफान पर है. आज फिर 4 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है. जिससे स्थिति खराब हो गई है. कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है. 

बगहा पहुंची एनडीआरएफ की टीम

बराज से पानी छोड़ने जाने के बाद निचले इलाकों की स्थिति खराब होती जा रही है. बगहा और वाल्मीकिनगर के दर्जनों ने गांवों में पानी घुस गया है. ऐसे में प्रशासन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दे रहा है. कई लोगों को प्रशासन की ओर से सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है. लोगों की मदद के लिए एनडीआरएफ की टीम बगहा पहुंच गई है. 


तेजी से फैल रहा पानी

बाढ़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने मुस्तैद होने का दावा किया है. लगातार गंडक नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि के बाद बगहा एनडीआरएफ की एक टीम पहुंच गई है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एक और दूसरी टीम को बुलाया गया है. डीएम कुंदन कुमार ने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन हर स्तर पर तैयारी कर रही है. साथ ही प्रखंड स्तर पर भी अधिकारियों के द्वारा बचाव एवं राहत कार्य शुरू कर दिया गया है. निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है. बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है.