दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
21-Jul-2020 04:08 PM
PATNA: यूपी के बाद अब बिहार में एक जानलेवा स्टंट करते बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि वीडियो बनाने के चक्कर में दर्जनों बच्चे चलती ट्रेन के आगे पुल पर खड़े हो जाते हैं. ट्रेन जैसे ही नजदीक आती है वह उफनती नदी में कूद जाते हैं. यह वायरल वीडियो बिहार के बगहा का है.
बताया जा रहा है कि भेड़ियाडी गांव में कई युवक नदी में नहाने गए थे. इस दौरान ही चलती ट्रेन के आगे खतरनाक स्टंट दिखाने लगे. इसमें अधिकतर बच्चे थे. बच्चों को ट्रेन और बाढ़ के पानी से खतरा था, लेकिन किस्मत अच्छी थी कि सबकी जान बच गई.
कई युवक कर रहे तारीफ
इस खतरनाक स्टंट को देखने के लिए 25-30 युवक नदी के किनारे खड़े थे. इस दौरान बच्चों को डांटने के बदले खड़े सभी बच्चों की तारीफ कर रहे हैं. यही नहीं वह इन बच्चों का भेड़ियाडी गांव का जाबाज बता रहे हैं. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बिहार में हर साल कई युवक और बच्चों की जान बाढ़ के पानी के दौरान स्टंट करते हुए वीडियो बनाने में चली जाती है. लेकिन उसके बाद भी इस तरह का वीडियो बच्चे बना रहे हैं. बता दें कि कुछ दिन पहले ही इसी तरह के पुल पर ट्रेन के आगे छलांग लगाते बच्चों का गाजीपुर में वीडियो वायरल हुआ था. वहां भी बच्चों की किस्मत अच्छी रही.