गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
24-Sep-2022 04:20 PM
PATNA : केंद्रीय मंत्री अमित शाह के सीमांचल दौरे के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। पूर्णिया में अमित शाह की रैली के बाद जेडीयू और आरजेडी के नेताओं ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी को बड़का झुट्ठा पार्टी करार दिया है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी के नेता जनता से झूठ बोलते हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने अमित शाह के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर भी झूठ बोलने का आरोप लगाया है।
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि शुक्रवार को बीजेपी के दो बड़े नेताओं ने अलग-अलग राज्यों में जनता से झूठ बोलने का काम किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया में लोगों से झूठ बोला जबकि जेपी नड्डा ने तमिलनाडू के मदुरै में लोगों से झूठ बोलने का काम किया। कुशवाहा ने कहा कि अमित शाह ने लोगों से झूठ बोला कि पूर्णिया में एयरपोर्ट बन गया है। जबकि सबको पता है कि पूर्णिया में अभी एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण का मामला चल रहा है।
वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मदुरै में भाषण देते हुए झूठ बोला कि वहां एम्स के निर्माण का 95 फीसदी काम पूरा हो चुका है जबकि सच्चाई है कि वहां अभी किसी तरह का निर्माण नहीं हुआ है और एम्स की जमीन खाली पड़ी हुई है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बीजेपी नेताओं ने झूठ बोलकर यह साबित कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी बड़का झट्ठा पार्टी है। अपने बयानों से बीजेपी नेताओं ने इसे प्रमाणित कर दिया है। उन्होंने देश और प्रदेश की जनता से सजग रहने की अपील की और कहा कि लोग बीजेपी के झूठ से बचें।