ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / बड़ी खबर: भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत, मौके पर...

बड़ी खबर: भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी

17-May-2022 12:52 PM

By SONU KUMAR

NAWADA: इस वक्त की बड़ी खबर नवादा से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। घटना हिसुआ थाना इलाके की है। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार होकर चार युवक कहीं जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार होकर चार युवक हिसुआ से नवादा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।


हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जब तक लोग घटनास्थल पर पहुंचे तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया था। आनन-फानन में घायल युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।