BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
03-Mar-2021 05:08 PM
By Pranay Raj
NALANDA: पेट्रोल,डीजल और सिलेंडर के दामों में हुई बेतहाशा वृद्धि और बेरोजगारी को लेकर आज कांग्रेस ने प्रोटेस्ट का अलग तरीका अपनाया। बैंड बाजे के साथ सड़क पर निकले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच मिठाईयां बांटी और सरकार के खिलाफ विरोध जताया। विरोध मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ठेले पर बाइक रखकर पूरे इलाके का भ्रमण भी किया।
बैंड बाजे के साथ मिठाई बांट रहे कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जीत का जश्न नहीं मना रहे हैं बल्कि देश में बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में अपना प्रदर्शन कर रहे हैं।कांग्रेस के इस अनोखे विरोध प्रदर्शन से लोग भी हैरान रह गए।
दरअसल बिहार शरीफ महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा विरोध मार्च निकाला गया और लोगों के बीच मिठाईयां बांटी गई। विरोध मार्च शहर के खासगंज मोहल्ले से निकलकर अस्पताल चौक पर खत्म हुई। जहां कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। वही हर आने जाने वाले लोगों के बीच मिठाइयां भी बांटी। इस दौरान ठेला पर बाइक रखकर पूरे शहर में घुमाया गया और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया गया।
कांग्रेस जिलााध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि केंद्र की सरकार लगातार गरीबों के साथ अन्याय कर रही है। आए दिन डीजल,पेट्रोल और रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बेतहाशा वृद्धि की जा रही है। सरकार एक और सभी वर्गों के विकास की बात कहती है तो वहीं दूसरी ओर रोजमर्रा की जरूरी चीजों के दामों में भी बढ़ोतरी करती है।
कांग्रेस जिलााध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि महंगाई ने गरीबों की कमर तोड़ दी है। यही कारण है कि सरकार अमीरों को और अमीर और गरीबों को और गरीब बना रही है। किसानों की हालत दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है । सरकार नए कृषि कानून बिल बनाकर किसानों को आत्महत्या करने पर मजबूर कर रही है। पिछले 4 माह से किसान इस बिल के विरोध में धरना पर बैठे हैं लेकिन सरकार इस बिल को वापस नहीं ले रही है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने आज विरोध का अनोखा तरीका अख्तियार किया है।