ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार

'बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे': प्रेमिका के साथ उप नगर आयुक्त हुए गायब, दोनों जल्द ही करेंगे शादी, शिव शक्ति और सजल सिंधु का 10 साल पुराना है प्यार

12-Aug-2024 09:52 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय में उप नगर आयुक्त शिव शक्ति कुमार सोमवार को अपनी बचपन की प्रेमिका के साथ अचानक गायब हो गये। दोनों जल्द ही सात फेरे लेंगे। उप नगर आयुक्त हाजीपुर जिले के सदर थाना के मनुआ गांव निवासी रामा शंकर राय के पुत्र हैं। जबकि प्रेमिका सजल सिंधु पीजी की छात्रा है। 


वो हाजीपुर मनुआ गांव निवासी प्रो. विजय कुमार राय की पुत्री है। सजल सिंधु शुक्रवार को बेगूसराय नगर निगम पहुंची थी जिसके बाद वो अपने प्रेमी शिव शक्ति के साथ बाहर निकल गयी। जिला मुख्यालय छोड़ने के बाद प्रेमिका ने एक वीडियो जारी कर कहा कि शिव शक्ति से 10 वर्षों से वो प्यार करती है। 


अब वह संवैधानिक तरीके से शादी के लायक है। वह अपनी मर्जी से शिव शक्ति से शादी करने जा रही है। उप नगर आयुक्त ने दो माह पहले ही बेगूसराय नगर निगम में योगदान दिया था। उपनगर आयुक्त आवेदन देकर सात दिनों की छुट्टी पर चले गये हैं। प्रेमिका के साथ उप नगर आयुक्त के गायब होने की चर्चा जिलेभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।