दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
26-Jun-2020 08:43 PM
PATNA : सियासी गलियारे से बड़ी खबर आ रही है। बिहार विधान परिषद के लिए कांग्रेस के एकमात्र उम्मीदवार समीर कुमार सिंह की उम्मीदवारी बच गयी है। जेडीयू ने कांग्रेस प्रत्याशी के संपत्ति के ब्योरे पर सवाल खड़ा करते हुए आपत्ति दायर की थी।
जेडीयू नेता और बिहार सरकार के संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने कांग्रेस उम्मीदवार के नामांकन पर सवाल उठाते हुए आपत्ति दर्ज करवायी थी। उन्होनें नामांकन में दर्ज ब्योरे में जो संपत्ति का जो हवाला दिया था जेडीयू ने उस पर सवाल खड़े किए थे। लेकिन अब देर शाम उन्होनें अपनी आपत्ति वापस ले ली। इसी के साथ कांग्रेस उम्मीदवार की उम्मीदवारी पर बना सस्पेंस भी खत्म हो गया।
रिटर्निंग अफसर ने उनके नामांकन को अब वैध करार दिया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी ने त्रुटि सुधार का आवेदन दिया था जिसे रिटर्निंग ऑफिसर ने स्वीकार करते हुए नामांकन को वैध करार दिया ।
बता दें कि बिहार विधान परिषद में कांग्रेस पार्टी के कोटे की एक सीट पर उम्मीदवारी को लेकर दूसरी बार ग्रहण लगा था जब उनके नामांकन दस्तावेजों पर सवाल उठाए गये थे। कल आनन फानन में समीर कुमार सिंह को कांग्रेस का उम्मीदवार घोषित किया गया था। कांग्रेस ने पहले तारिक अनवर को अपना उम्मीदवार घोषित किया था लेकिन तारिक अनवर के बिहार के वोटर ही नहीं है। लिहाजा वे विधान परिषद चुनाव में नामांकन ही नहीं कर सकते थे। ऐसे में कांग्रेस में आनन फानन में समीर कुमार सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया। हड़बड़ी में नामांकन करने गये समीर कुमार सिंह से कई गड़बड़ी हो गयी ।