बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
20-Jun-2024 10:10 PM
By First Bihar
SHEOHAR: नेपाल के तराई इलाका में लगातार हो रही बारिश से शिवहर जिला के बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि शुरू हो गई है। गुरुवार की सुबह से लगातार बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि देखी जा रही है। बागमती प्रमंडल के कनीय अभियंता ने बताया कि आज सुबह से ही जलस्तर में वृद्धि होने लगी है। रात 9 बजे तक लगातार वृद्धि जारी है।
उन्होंने बताया है कि बागमती नदी के डुब्बा धार खतरे के निशान 61.28 मीटर है वहीं वर्तमान में बागमती नदी का डुब्बा धार का जलस्तर 58.81 सेंटीमीटर पर बह रही है. उन्होंने बताया है कि जिला के सभी तटबंध पूरी तरह से सुरक्षित है. लगातार तटबंधों पर निगरानी रखी जा रही है. उन्होंने बताया है कि नेपाल में लगातार हो रही बारिश से शिवहर के बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि शुरू हो गई है. यह साल की पहली बार है जो बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि देखी जा रही है।
शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट..