Paramedical Exam Bihar : बिहार विधानसभा में उठा ANM, GNM परीक्षा का मुद्दा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने दिया बड़ा अपडेट CRIME NEWS: सिवान में बेखौफ अपराधियों का तांडव, देर रात पत्रकार को मारी गोली, हालत गंभीर, पटना रेफर, कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल Bihar Dental Counci : बिहार डेंटल काउंसलिंग में पूर्णकालिक बहाली पर मंत्री का बड़ा एलान, जल्द ही मिलने वाली है यह सुविधा Bihar Vidhan Sabha : विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर आज सदन में हंगामे के आसार; 2026-27 अनुपूरक बजट होगा पेश Bihar Assembly news : लालू -राबड़ी और तेजस्वी को लेकर बोले JDU विधायक - जंगल के जानवर को शहर में लाने पर नहीं लगता मन ... Bihar train cancelled : बिहार ट्रेन अपडेट: वंदे भारत-सप्तक्रांति का रूट बदला, जानें रद्द ट्रेनों की पूरी लिस्ट TRE-4 BPSC Teacher Vacancy: 11-12वीं में इन विषयों में होगी सबसे ज्यादा भर्ती, देखें किस सब्जेक्ट में कितनी सीटें; प्राइमरी से लेकर हाई स्कूल तक की पूरी लिस्ट Bihar Assembly : बजट सत्र में आज भी टकराव के आसार, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेर सकता है विपक्ष New toll rule 2026 : एक्सप्रेसवे यात्रियों को राहत! टोल वसूली नियमों में बड़ा बदलाव, अब नहीं देना होगा पूरा शुल्क Bihar Road News : बिहार के इस ग्रीनफील्ड फोरलेन पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, डीएम ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश
12-Feb-2023 08:38 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में बाढ़ से निजात देने के लिए अब पटना हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला दिया। पटना उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने इस पर अपना निर्देश जारी किया है। कोर्ट ने सरकार से 13 मार्च को अद्यतन स्थिति कोर्ट में पेश करने की भी हिदायत दी है।
मिली जानकारी के अनुसार पटना हाईकोर्ट ने कोसी विकास प्राधिकरण के गठन के साथ ही समयबद्ध तरीके से उत्तर बिहार में बाढ़ की सदियों पुरानी समस्या के समाधान के उपायों और संसाधनों की पहचान करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट के फैसले के मुताबिक कोसी विकास प्राधिकरण में बिहार सरकार, भारत सरकार, नेपाल सरकार एवं अन्य हितधारकों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसको समयबाध तरीके से बाढ़ से संबंधित जटिल मुद्दों को हल करने के लिए काम करना होगा। कोर्ट ने कहा कि है कि बाढ़ से होने वाली तबाही के संकट को समाप्त करने के लिए सबको मिलकर काम करना होगा।
दरअसल, पिछले दिनों पटना हाईकोर्ट में इस संबंध में एक मामला दायर किया गया था। इस मामले में अपील करने वाले अरविंद कुमार ने राछह प्रमुख परियोजनाओं को लेकर कोर्ट का ध्यान आकृष्ट कराया गया था। जिसके बाद अब अब पटना उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने इस पर अपना निर्देश जारी किया। कोर्ट ने इन परियोजनाओं पर सरकार से 13 मार्च को अद्यतन स्थिति कोर्ट में पेश करने की भी हिदायत दी है।
आपको बताते चलें कि, बिहार में सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, मधुबनी, दरभंगा, खगड़िया, भागलपुर, किशनगंज का इलाका बाढ़ प्रवाभित इलाकों में जाना जाता है। वहीं परियोजनाओं की बात करें जिसको लेकर कोर्ट का ध्यान आकृष्ट कराया गया तो उसमें बहुउद्देशीय कोसी हाई डैम को लेकर 1991 में नेपाल सरकार से हुए समझौते, कोसी-मेची नदी जोड़ योजना, सनकोसी परियोजना, कमला-बागमती परियोजना, पाठक कमेटी की रिपोर्ट और सिल्ट की समस्या शामिल थी।