ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

मुजफ्फरपुर में विधवा के साथ मारपीट, गहने और पैसे भी छीना, शिकायत करने पर थानेदार ने लगाई फटकार, कहा..'जहां जाना है जाओ

सोनम देवी का कहना है कि अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है, जबकि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और लगातार उन्हें धमकियां दे रहे हैं। पीड़िता न्याय के लिए दर दर की ठोकरें खा रही है।

bihar
न्याय की मांग
© social media
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोस के दुकानदारों ने उस पर हमला किया और उसके गहने और पैसे छीन लिए। पीड़िता जब शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची तो उसे कथित तौर पर निराशा मिली।


पीड़िता सोनम देवी  ने बताया कि उसके पति की दो साल पहले एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। तब से वह अपने तीन बच्चों और बुजुर्ग पिता का पेट पालने के लिए टोल टैक्स के पास चाय-पान की दुकान चलाती है। महिला का आरोप है कि 25 दिसंबर की शाम पड़ोसी दुकानदार मोकिम और शकील ने उस पर हमला किया, जिससे उसे चोटें आईं। उसका यह भी आरोप है कि हमलावरों ने उसके गले से सोने की चेन और दुकान से 3600 रुपये लूट लिए।


पीड़िता का कहना है कि जब वह इस घटना की शिकायत लेकर मनियारी थाना पहुंची, तो थानेदार ने उसकी शिकायत ठीक से नहीं सुनी और उसे ही डांट-फटकार लगाई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि थानेदार ने उससे कहा कि उसने आरोपी को गाली क्यों दी और अगर गाली देगी तो पिटेगी ही। पीड़िता ने थानेदार से हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग होने का दावा किया है।


पीड़िता ने बताया कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी उसकी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है और आरोपी उसे लगातार धमकी दे रहे हैं। इस मामले में सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने कहा कि अगर इस तरह का मामला सामने आया है तो यह गंभीर है और पुलिस अधिकारी का ऐसा व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आने पर इसकी जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिस अधिकारी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह घटना पुलिस की कार्यशैली और महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है, खासकर उन बेसहारा महिलाओं के लिए जो मुश्किल परिस्थितियों में अपना जीवन यापन कर रही हैं।


मुजफ्फरपुर सीटी एसपी कोटा किरण कुमार कहा कि दोनों पक्ष के तरफ से थाना में लिखित दिया गया है कि हमको केस नहीं करना है मामला सुलझ गया है। वैसे मामले की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ को जांच पड़ताल करने का निर्देश दिया गया है ।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता