ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / आयुष्मान भारत योजना से जुड़ी अच्छी खबर, अब अनुमंडल अस्पतालों में भी मिलेगा...

आयुष्मान भारत योजना से जुड़ी अच्छी खबर, अब अनुमंडल अस्पतालों में भी मिलेगा मुफ्त इलाज

13-Nov-2019 07:56 AM

PATNA : केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत से जुड़ी एक अच्छी खबर है। बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पतालों में मरीजों की स्क्रीनिंग कराने का फैसला किया है। स्वास्थ विभाग अब राज्य के सभी सदर और अनुमंडल अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों की स्क्रीनिंग कराएगा। इसका मकसद आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को आयुष्मान भारत योजना के तहत अतिरिक्त मुफ्त इलाज की सुविधा मुहैया कराना है। 

राज्य स्वास्थ्य समिति ने इसके लिए सभी सिविल सर्जन को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत उन गरीब मरीजों को एक साल के अंदर 5 लाख रुपए तक की मुफ्त इलाज की सुविधा मुहैया कराई जाती है जिनकी पहचान राज्य की आर्थिक सामाजिक जनगणना की सूची में आर्थिक रूप से कमजोर के तौर पर हुई है। 

स्वास्थ विभाग ने आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को हर हाल में आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने का निर्देश दिया है। स्वास्थ विभाग ने पदाधिकारियों को कहा है कि वह हर दिन कम से कम एक हजार मरीजों का इलाज योजना के तहत सूचीबद्ध करें। राज्य के अंदर अब तक 66 हजार मरीजों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिला है। स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने कहा है कि जिला और अनुमंडल स्तरीय अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने में कोताही बरतने वाले पदाधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ विभाग सख्त रूख अपनाएगा।