ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

आयुर्वेदिक कॉलेज के डॉक्टर्स पर एक्शन, 9 पीजी छात्रों को निष्कासित किया गया

02-Mar-2021 07:09 AM

PATNA : अनुशासनहीनता के आरोप में आयुर्वेदिक कॉलेज के 9 पीजी छात्रों को निष्कासित कर दिया गया है। 6 महीने के लिए इनका निष्कासन किया गया है और इस दौरान उन्हें जूनियर डॉक्टरों को दिए जाने वाला मानदेय भी नहीं मिलेगा। सोमवार को आयुर्वेदिक कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ दिनेश्वर प्रसाद ने निष्कासन का आदेश जारी कर दिया। 


आयुर्वेदिक कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ दिनेश्वर प्रसाद की तरफ से जो आदेश जारी किया गया है उसमें कहा गया है कि इन छात्रों ने कोरोना प्रोत्साहन राशि के लिए प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों से अभद्रता की और कॉलेज में तालाबंदी की। निष्कासित किए गए छात्रों में अर्चना राय, धनंजय कुमार, रूपेश सिंह, संतोष राय, अजय कुमार, मुकेश कुमार, धर्मेंद्र प्रसाद, कुमार भास्कर और अभिजीत सावंत शामिल हैं। 


आपको याद दिलाते हैं कि कोरोना प्रोत्साहन राशि की मांग को लेकर पिछले दिनों आयुर्वेदिक कॉलेज के छात्रों ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान जमकर हंगामा भी हुआ था। अब इसी मामले में अनुशासनहीनता के आरोप में 9 पीजी छात्रों को 6 महीने के लिए निष्कासित कर दिया गया है। अब कॉलेज प्रशासन 6 महीने के बाद इनके व्यवहार की समीक्षा करेगा। अनुशासन समिति तय करेगी कि इन पीजी छात्रों को पुनः प्रवेश मिलेगा या नहीं। आयुर्वैदिक कॉलेज में अनुशासनहीनता के मामले में यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।