Bihar News: बिहार में बुलडोजर एक्शन को लेकर भारी बवाल, ग्रामीणों के बीच झड़प; पुलिस ने संभाला मोर्चा बिहार विधान परिषद में उठा मुखिया-सरपंच को हथियारों का लाइसेंस देने का मामला, गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया जवाब बिहार विधान परिषद में उठा मुखिया-सरपंच को हथियारों का लाइसेंस देने का मामला, गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया जवाब BIHAR NEWS : 16 साल पुराने मामले में पूर्व विधायक अमन पासवान और जदयू नेता हीरालाल गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरी खबर Aadhaar update: आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करना हुआ बेहद आसान, घर बैठे बदलें नंबर, जानिए पूरी प्रक्रिया 31 साल पुराने मामले में पप्पू यादव को मिली जमानत, MP-MLA कोर्ट ने दी राहत बिहार विधान परिषद में RJD-JDU नेताओं के बीच भिडंत के बाद विपक्षी सदस्य दिनभर के लिए सस्पेंड, क्या बोलीं राबड़ी देवी? बिहार विधान परिषद में RJD-JDU नेताओं के बीच भिडंत के बाद विपक्षी सदस्य दिनभर के लिए सस्पेंड, क्या बोलीं राबड़ी देवी? Bihar Assembly : 'खाली लड़का -लड़की करते रहते हैं ...', बोली राबड़ी देवी - नीतीश कुमार भूल गए हैं मुख्यमंत्री पद की गरिमा यात्रीगण कृपया ध्यान दें: 15 दिनों तक विलंब से चलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें, सामने आई यह बड़ी वजह
08-Jul-2022 12:47 PM
NAWADA : अवैध बालू खनन को रोकने में खनन विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है. हिसुआ थाना क्षेत्र के गोनर बिगहा स्थित ढांढर नदी घाट से बालू चोरी करते हुए 32 ट्रेक्टर को जब्त किया गया है. साथ ही चार ड्राईवर को भी गिरफ्तार किया गया है. यह छापेमारी खनन विभाग और हिसुआ थाने की पुलिस द्वारा की गई थी. इतनी बड़ी कार्रवाई के बाद बालू माफिया में हड़कंप मच गया है.
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी कि ढांढर नदी घाट से बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन किया जाता है. यहां से ट्रेक्टर में लोड करके बालू की अवैध सप्लाई होती की जाती है. इसके बाद खनन विभाग ने हिसुआ थाना की मदद से शुक्रवार की सुबह-सुबह छापेमारी की. इस कार्रवाई के दौरान 32 ट्रेक्टर को जब्त किये गये.
खनन निरक्षण के इस बारे में बताया कि हिसुआ थाना की मदद से कार्रवाई को अंजाम दिया गया. बड़े मात्र में अवैध बालू की सप्लाई की जा रही थी. तभी टीम ने छापेमारी की, जिसमें 32 ट्रेक्टर को जब्त किया गया. साथ ही चार ड्राईवर को गिरफ्तार किया गया. बाकि के ड्राईवर फरार हो गये. सभी ड्राईवर मालिको के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. जल्द ही इनलोगों पर कार्रवाई होगी.