दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
24-Jun-2020 07:27 AM
By Ranjan Kumar
ARA : अवैध वसूली के करने वाले दारोगा समेत 4 पुलिसवाले को गिरफ्तार कर लिया गया. भोजपुर के हसन बाजार थाने की पुलिस को रोहतास के सीमा में जाकर अवैध वसूली करना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब पुलिस वाले खुद ही गिरफ्तार हो गए.
बताया जाता है कि रोहतास तथा भोजपुर जिला के सीमावर्ती इलाके में मोहिनी के पास बालू की ओवरलोडिंगको रोकने के लिए चेक पोस्ट बनाया गया है. इसी चेक पोस्ट के पास भोजपुर के हसन बाजार थाने की पुलिस ट्रकों से अवैध वसूली कर रही थी.
अवैध वसूली के दौरान पुलिस को यह पता ही नहीं चला की वह पैसे वसूलते-वसूलते भोजपुर से रोहतास के सीमा के अंदर आ गए हैं. जिसके बाद रोहतास पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए दारोगा समेत चार पुलिस वालों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किए गए पुलिसवालों के पास से वसूली के रुपये भी बरामद किए गए हैं. जिसके बाद पांचों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
गिरफ्तार पुलिस वालों में दारोगा रामा उरांव, चालक आशीष कुमार, होमगार्ड अदालत राय, हरिशंकर और रधुवर शामिल हैं. सभी हसन बाजार ओपी में पोस्टेड थे और मंगलवार की रात अवैध वसूली करते करते रोहतास की सीमा में प्रवेश कर गए. सभी के खिलाफ बिक्रमगंज के इंस्पेक्टर के बयान पर हसनबाजार ओपी में ही मामला दर्ज कराया गया है.