BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
16-Dec-2024 07:05 AM
By First Bihar
India vs Australia 3rd Test Day 3 Live Scorecard: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का तीसरा टेस्ट ब्रिस्बेन के गाबा में जारी है। आज (16 दिसंबर) इस टेस्ट मैच का तीसरा दिन है। इस टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए। वह काफी बड़ा स्कोर माना जा रहा है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन गाबा के मैदान पर इससे पहले सात टेस्ट खेले गए थे। इस दौरान भारतीय टीम को 5 मुकाबलों में हार मिली और एक मुकाबला ड्रॉ भी रहा। जबकि गाबा में भारतीय टीम को इकलौती टेस्ट जीत जनवरी 2021 में मिली थी। तब उसने अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराया था।
तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट पर 405 रन से आगे अपनी पारी बढ़ाई। हालांकि उसे आठवां झटका जल्द ही लग गया. मिचेल स्टार्क (18 रन) को जसप्रीत बुमराह ने विकेटकीपर पंत के हाथों कैच आउट कराया। फिर नाथन लायन (2 रन) को सिराज ने बोल्ड आउट किया। जबकि एलेक्स कैरी को आकाश दीप ने चलता किया। कैरी ने 88 गेंदों पर 70 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और दो छक्के शामिल रहे। भारत की ओर से बुमराह ने सबसे ज्यादा छह विकेट लिए।
गौरतलब हो कि इस मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग-11 में तेज गेंदबाज आकाश दीप की एंट्री हुई थी। आकाश ने हर्षित राणा की जगह ली थी, जो एडिलेड टेस्ट में काफी महंगे साबित हुए थे। अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी इस मुकाबले से बाहर रहे। उनके स्थान पर बाएं हाथ के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को चांस मिला। उधर ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 में तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड वापस लौटे। हेजलवुड ने स्कॉट बोलैंड को रिप्लेस किया, जिन्होंने एडिलेड टेस्ट में शानदार गेंदबाजी की थी।