ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर

Home / news / जवानों को उड़ाने की नक्सलियों ने रची थी साजिश, 64 IED बम बरामद

जवानों को उड़ाने की नक्सलियों ने रची थी साजिश, 64 IED बम बरामद

24-Mar-2020 01:00 PM

AURNGABAD:  जवानों को उड़ाने की साजिश नक्सलियों ने रची थी, लेकिन समय रहते जवानों ने इसको विफल कर दिया. कोबरा और सीआरपीएफ के जवानों ने 64 आईईडी बम बरामद किया. जवानों ने यह कार्रवाई मदनपुर के लहंग स्थान पहाड़ के पास की है. 

सीरियल ब्लास्ट करना चाहते थे नक्सली

बताया जा रहा है कि नक्सली सीरियल ब्लास्ट करना चाहते थे, लेकिन जवानों ने इसको विफल कर दिया. बरामद बमों को डिफ्यूज कर दिया गया है. बरामद आईईडी बम डेढ़-डेढ़ किलो का था. सभी आईईडी को तार से आपस में जोड़ा हुआ था. 

सर्च अभियान पर निकले थे जवान

इसके बारे में अभियान डीआईजी संजय कुमार ने बताया कि बरामद आईईडी अगर ब्लास्ट होता तो जवान क्या गाड़ी का भी चिथड़ा उड़ जाता. इस क्षेत्र में जवान सर्च अभियान पर निकलते रहते हैं. बता दें कि जुलाई 2016 में भी इस एरिया में नक्सलियों ने सीरियल ब्लास्ट किया था. इस हमले में 10 जवान शहीद हो गए थे. शनिवार को सुकमा में भी नक्सलियों ने हमला किया था जिसमें 17 जवान शहीद हो गए थे.