ब्रेकिंग न्यूज़

ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला बिहार में प्रेम विवाह के महज छह महीने बाद युवती की गई जान, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

औरंगाबाद की सुगंधा बनी कॉमर्स की स्टेट टॉपर, घर से रोज 15 किलोमीटर दूर जाती थी कोचिंग पढ़ने, CA बनने का सपना

26-Mar-2021 06:27 PM

By AKASH KUMAR

AURANGABAD : बिहार बोर्ड ने शुक्रवार को इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर दिया. इसबार आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों संकायों में लड़कियों ने बाजी मारी है. बिहार के औरंगाबाद की रहने वाली सुगंधा कुमारी कॉमर्स संकाय में स्टेट टॉपर बनी है. सुगंधा के संघर्ष की कहानी ऐसी है कि वह रोज अपने घर से 15 किलोमीटर कोचिंग पढ़ने जाती थी. बहुत ही कठिनाई से पढाई कर सुगंधा पूरे बिहार में टॉप की. 


बिहार इंटरमीडिए की परीक्षा में इस बार बेटियों का ही दबदबा है. औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड मुख्यालय से सटे बेल रोड की रहने वाली सुगंधा कुमारी ने कॉमर्स में टॉप किया है. सुगंधा ने देश भर में अपने पिता सुनील कुमार गुप्ता का नाम रोशन किया है, जो पेशे से व्यवसायी हैं. सुगंधा के पिता सीमेंट का व्यापार करते हैं. 



स्टेट टॉपर बानी सुगंधा कुमारी ने बताया कि वह चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहती है. उसने कहा कि वह प्रत्येक दिन 8 से 10 घंटे पढ़ाई करती थी और उसे विश्वास था कि उसका प्रदर्शन बेहतर होगा. सुगंधा की सफलता पर औरंगाबाद जिले में ख़ुशी का माहौल है. सुगंधा ने बताया कि उसने कॉमर्स संस्थान सचदेवा कोचिंग से पढ़ाई की है. यह इंस्टिट्यूट उसके घर से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर है. 



अतिथि सचदेवा कोचिंग के डायरेक्टर डॉ धीरज सिंह सचदेवा ने बताया कि वह पढ़ने में काफी अच्छी थी. रिजल्ट से पहले ही उसे पटना में इंटरव्यू के लिए बोर्ड ऑफिस के द्वारा बुलाया गया था. उसे 500 में 471 अंक प्राप्त हुए हैं. पूरे बिहार में सबसे सर्वाधिक है.